छठ पूजा को लेकर प्रशासन अलर्ट, गोताखोरों और नाविकों को दिए सुरक्षा के निर्देश…

*चंदौली। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में बुधवार, 11 नवंबर 2026 को उप जिलाधिकारी सकलडीहा, क्षेत्राधिकारी सकलडीहा एवं थाना प्रभारी की मौजूदगी में स्थानीय गोताखोरों और नाविकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।बैठक में अधिकारियों ने घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए गोताखोरों एवं नाविकों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए शासन द्वारा जारी सुरक्षा मानकों और दिशा-निर्देशों की जानकारी दी।अधिकारियों ने नाविकों को निर्देश दिया कि नावों पर क्षमता से अधिक श्रद्धालुओं को न बैठाया जाए। प्रत्येक नाव पर पर्याप्त संख्या में लाइफ जैकेट, लाइफ ब्वॉय (ट्यूब) और पतवार की उपलब्धता अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही नशे की हालत में नाव संचालन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।चिन्हित गहरे जल क्षेत्रों एवं बैरिकेडिंग के बाहर नाव ले जाने की अनुमति नहीं होगी। स्थानीय गोताखोरों एवं तैराकों को प्रमुख घाटों पर सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए। साथ ही जल पुलिस एवं स्थानीय पुलिस बल के साथ निरंतर समन्वय बनाए रखने की अपील की गई।अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी अथवा लापरवाही करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी नाविकों एवं गोताखोरों से श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए छठ पर्व को सकुशल संपन्न कराने में सहयोग की अपील की।बैठक में उप जिलाधिकारी सकलडीहा, क्षेत्राधिकारी सकलडीहा, थाना प्रभारी, स्थानीय गोताखोर, नाविक एवं पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles