चंदौली। जनपद के सदर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा जसुरी में लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। गांव के हनुमान मंदिर के पास स्थित तालाब पर छठ पर्व को देखते हुए साफ-सफाई का कार्य कराया गया। चार दिवसीय छठ महापर्व को लेकर घाट को व्यवस्थित करने के साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।इस संबंध में सभासद विनय कुमार सिंह ने बताया कि चार दिनों तक चलने वाले छठ पर्व को लेकर तालाब और उसके आसपास साफ-सफाई कराई जा रही है, ताकि व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।वहीं, ग्राम प्रधान सुभाष पासवान प्रधान प्रतिनिधि ने बताया कि छठ पूजा के दौरान महिलाओं की सुविधा के लिए प्रकाश व्यवस्था, लाइट-बत्ती और टेंट की भी व्यवस्था की गई है। ग्रामीणों के सहयोग से पर्व को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने की तैयारी की जा रही है।इस अवसर पर विनय कुमार सिंह अंशु सभासद,सुभाष पासवान प्रधान प्रतिनिधि, टुनटुन, फटफट सिंह भावी प्रधान,पिंटू सिंह, विनित सिंह राजू , सुजीत सिंह रिंकू,राकेश सिह , बंटीं तिवारी डोमन, मनोज, प्रमोद, इत्यादि ग्रामीण मौजूद रहे
जसुरी गांव में छठ पर्व को लेकर तालाब की हुई साफ-सफाई, महिलाओं के लिए लाइट और टेंट की व्यवस्था…
