छठ पूजा को लेकर सैयदराजा थाने में पीस कमेटी की बैठक,घाटों पर सुरक्षा और साफ-सफाई के दिए गए निर्देश…

चंदौली। आगामी लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार 12 नवंबर 2026 को थाना सैयदराजा परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। पुलिस अधीक्षक चंदौली आकाश पटेल के निर्देशन में आयोजित बैठक की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी सदर अमर चन्द वर्मा, क्षेत्राधिकारी सदर नामेन्द्र कुमार एवं थानाध्यक्ष सैयदराजा अशोक मिश्रा ने संयुक्त रूप से की।बैठक में छठ पूजा समिति के पदाधिकारियों एवं क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों को शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने छठ घाटों पर साफ-सफाई, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।अधिकारियों ने घाटों पर जरूरी स्थानों पर बैरिकेडिंग कराने, प्रशिक्षित गोताखोरों एवं तैराकों की तैनाती करने तथा रस्सी, ट्यूब, लाइफ जैकेट और नाव की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि छठ पर्व आपसी भाईचारे एवं सौहार्द के साथ मनाएं। किसी भी प्रकार की समस्या या अफवाह की जानकारी तत्काल स्थानीय पुलिस एवं प्रशासन को दें। बैठक में पुलिस अधिकारी, छठ पूजा समिति के पदाधिकारी और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles