चंदौली में धान खरीद केंद्रों का भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री ने किया निरीक्षण,अधिकारियों को दिए पारदर्शिता के निर्देश…

चंदौली। जनपद में धान खरीद प्रक्रिया को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने तथा किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए भाजपा किसान मोर्चा ने सक्रियता बढ़ा दी है। इसी क्रम में भाजपा किसान मोर्चा काशी क्षेत्र के नव नियुक्त क्षेत्रीय महामंत्री कृष्णानंद पांडे ने जनपद के विभिन्न धान खरीद केंद्रों का निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने डिप्टी आरएमओ के साथ क्रय केंद्रों पर पहुंचकर धान खरीद की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों से खरीद प्रक्रिया की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान किसानों को मिलने वाली सुविधाओं, तौल व्यवस्था और धान खरीद की स्थिति पर विशेष ध्यान दिया गया।कृष्णानंद पांडे ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि धान खरीद में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। किसानों को उपज बेचने में अनावश्यक परेशानी न हो और उनकी उपज का नियमानुसार व पारदर्शी तरीके से क्रय सुनिश्चित किया जाए।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश मौर्य, किसान मोर्चा,महामंत्री रोशन सिंह, मंत्री अरुण सिंह, राजेश सिंह, श्रीकांत विश्वकर्मा (भाजपा सोशल मीडिया) और जिला मंत्री रवि सिंह किसान मोर्चा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles