Blog

Chandauli News- CBSE बोर्ड परीक्षा 2026 में यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल बबुरी का शत-प्रतिशत परिणाम,छात्र-छात्राओं ने किया शानदार प्रदर्शन

चंदौली जनपद के बबुरी स्थित यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने CBSE बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस वर्ष विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिससे विद्यालय परिवार में खुशी की लहर है।परीक्षा में पीयूष उपाध्याय ने 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। उनका लक्ष्य आईएएस अधिकारी बनना है। वहीं, अंजलि गुप्ता ने 96.4 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया और उनका सपना डॉक्टर बनना है। आकांक्षा केशरी ने 93.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया, उनका लक्ष्य भी डॉक्टर बनना है। प्रगति मौर्या ने 93.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर चतुर्थ स्थान प्राप्त किया और वह भविष्य में इंजीनियर बनना चाहती हैं।
विद्यालय के प्रबंधक सूर्यमुनि तिवारी एवं प्रधानाचार्य पंकज कुमार दुबे ने मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।विद्यालय के इस शानदार प्रदर्शन से क्षेत्र में गर्व और हर्ष का माहौल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button