Blog

चंदौली के चिकित्सक दंपति का अंतरराष्ट्रीय मंच पर जलवा,लंदन में मिला सम्मान


चंदौली जनपद के लिए गर्व का क्षण उस समय सामने आया जब 10 अप्रैल को विश्व होम्योपैथी दिवस के अवसर पर लंदन में आयोजित एक प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में जिले के चिकित्सक दंपति ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।डॉ. अभिमन्यु पांडेय को ब्रिटिश संसद के ऐतिहासिक हाउस ऑफ लॉर्ड्स में ऑटोइम्यून बीमारियों पर उनके शोध एवं केस प्रस्तुतीकरण के लिए सम्मानित किया गया। उनके कार्य को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिली और चिकित्सा क्षेत्र में इसे एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना गया।इसी क्रम में उनकी पत्नी डॉ. रिद्धि पांडेय ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में इंफर्टिलिटी और महिला रोग विषय पर अपना विशेष प्रस्तुतीकरण दिया, जिसे वहां मौजूद विशेषज्ञों ने खूब सराहा।इस गौरवपूर्ण अवसर पर कई अंतरराष्ट्रीय गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया। डॉ. अभिमन्यु पांडेय ने इस सम्मान को अपने लिए गर्व के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी बताया। उन्होंने कहा कि वे होम्योपैथी को वैज्ञानिक आधार के साथ आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास करते रहेंगे।यह उपलब्धि न केवल चंदौली बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश और देश के लिए गर्व का विषय है। यह साबित करती है कि छोटे शहरों की प्रतिभाएं भी वैश्विक मंच पर अपनी मजबूत पहचान बना सकती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button