चंदौली -कलेक्ट्रेट में जनगणना समन्वय समिति की बैठक,1 दिसंबर से शुरू होगा जनगणना-2027 का दूसरा चरण…

चंदौली। भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण यानी जनसंख्या गणना की तैयारियों को लेकर बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय जनगणना समन्वय समिति की पांचवीं बैठक आयोजित हुई। जिलाधिकारी एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी चंद्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में हुई बैठक में जनगणना की तैयारियों और रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक में उप निदेशक जनगणना अजय कुमार ने बताया कि जनगणना-2027 का दूसरा चरण 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक चलेगा। इसके बाद 5 से 9 जनवरी 2027 तक रिवीजन यानी सत्यापन का कार्य किया जाएगा।इस बार जनगणना में मोबाइल ऐप के माध्यम से डिजिटल आंकड़ा संग्रह किया जाएगा। साथ ही पहली बार आम लोगों को स्व-गणना (Self Enumeration) की सुविधा भी मिलेगी। परिवार के सदस्यों और उनसे जुड़े विभिन्न पहलुओं पर कुल 40 प्रश्न पूछे जाएंगे।जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जनगणना के दौरान नागरिकों से कोई दस्तावेज नहीं मांगा जाएगा। नागरिकों द्वारा मौखिक या स्व-गणना के माध्यम से दी गई जानकारी के आधार पर ही विवरण दर्ज किया जाएगा।उन्होंने अधिकारियों को स्व-गणना के लिए दिनवार रणनीति तैयार करने और व्यापक प्रचार-प्रसार कराने के निर्देश दिए। बैठक में प्रगणकों व पर्यवेक्षकों के प्रशिक्षण, गणना ब्लॉकों के गठन तथा सामान्य, संस्थागत और बेघर परिवारों की गणना को लेकर भी चर्चा हुई। इस दौरान अपर जिलाधिकारी/जिला जनगणना अधिकारी, समस्त उप जिलाधिकारी, चार्ज अधिकारी एवं समिति के सदस्य मौजूद रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles