चंदौली जिले के सकलडीहा थाना क्षेत्र के धरहरा गांव में रविवार शाम हाईस्कूल की मार्कशीट लेने ससुराल पहुंची 23 वर्षीय विवाहिता और उसके भाई-बहन के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना में तीनों घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल विवाहिता खुशबू भारती ने आरोप लगाया कि दहेज की मांग को लेकर ससुराल पक्ष के लोग आए दिन उसके साथ मारपीट और प्रताड़ित करते हैं। इसी कारण वह वर्तमान में मायके में रह रही है। रविवार को वह अपनी हाईस्कूल की मार्कशीट लेने ससुराल पहुंची थी। आरोप है कि वहां ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे भाई आर्यन राज (16) और बड़ी बहन (27) को भी पीट दिया गया। विवाहिता का आरोप है कि घटना के दौरान पुलिस मौजूद होने के बावजूद मारपीट की गई। मामले में पुलिस जांच कर रही है।
