चंदौली। कोतवाली पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3 सूत की 125 लोहे की सरिया बरामद की है, जिसका कुल वजन करीब 9 कुंतल बताया गया है।पुलिस के अनुसार, उच्चाधिकारियों के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक विन्देश्वर प्रसाद पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान 3 अक्टूबर 2026 को मुखबिर की सूचना पर झांसी पुलिया के पास कार्रवाई करते हुए चोरी के मामले में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पप्पू (38 वर्ष), निवासी ग्राम सैपुत्री चौमुहानी, थाना जैतपुरा, जनपद वाराणसी और बुद्धिराम (28 वर्ष), निवासी रामगढ़, थाना व जिला चंदौली के रूप में हुई है।इस मामले में कोतवाली चंदौली में मुकदमा संख्या 484/2026, धारा 305(ए) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक विन्देश्वर प्रसाद पाण्डेय के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस टीम तथा साइबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक मिर्जा रिजवान बेग की टीम शामिल रही।
