चंदौली। पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय हथियानी में बुधवार को जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के अलग-अलग विद्यालयों की टीमों ने हिस्सा लेकर खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाध्यापक कुंवर वीरेंद्र प्रताप सिंह ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साह बढ़ाया और खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में पढ़ाई के साथ खेलकूद की भी अहम भूमिका है। खेल गतिविधियों से बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास होता है।बालिका वर्ग के मुकाबले में सदर ब्लॉक के पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय हथियानी की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शहाबगंज की टीम को पराजित कर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। वहीं बालक वर्ग का फाइनल मुकाबला बारिश के कारण नहीं हो सका। इसके चलते सदर ब्लॉक की हथियानी और नियामताबाद की टीम को संयुक्त विजेता घोषित किया गया।विद्यालय के छात्र-छात्राओं की उपलब्धि पर प्रधानाध्यापक ने खुशी जताई। उन्होंने शिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षक पढ़ाई के साथ बच्चों को खेल समेत अन्य गतिविधियों में आगे बढ़ने के लिए लगातार प्रेरित करते हैं और उनकी कमियों को दूर करने के लिए मार्गदर्शन देते हैं।इस दौरान विवेकानन्द, अशोक, अर्जुन कुमार मिश्रा, रामाज्ञा तिवारी, संदीप सिंह, जमील अहमद, संगम, देव सिंह, संजय सिंह, मनोज पांडेय, अजीत कुमार सिंह, सउद अहमद, आशीष कुमार सिंह, विजय कुमार और लोकेश कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
