Chandauli news-दर्शना सिंह को भाजपा ने सौंपी हिमाचल की कमान,बनीं प्रदेश की सह-प्रभारी

चंदौली। भारतीय जनता पार्टी ने 23 सितंबर 2026 को विभिन्न राज्यों के लिए नए प्रभारी और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की। इसी क्रम में चंदौली से राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह को हिमाचल प्रदेश का सह-प्रभारी बनाया गया है। हिमाचल प्रदेश के प्रभारी की जिम्मेदारी श्रीकांत शर्मा को सौंपी गई है। दर्शना सिंह को नई संगठनात्मक जिम्मेदारी मिलने की जानकारी के बाद चंदौली सहित पूर्वांचल के भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने इसे उनके संगठनात्मक अनुभव और पार्टी में निभाई गई विभिन्न जिम्मेदारियों से जोड़ते हुए बधाई दी।नई जिम्मेदारी मिलने पर दर्शना सिंह ने पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास व्यक्त किया है, वह उनके लिए सम्मान के साथ महत्वपूर्ण दायित्व भी है। उन्होंने कहा कि सौंपे गए दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करने का प्रयास करेंगी।दर्शना सिंह लंबे समय से भाजपा संगठन से जुड़ी रही हैं और महिला मोर्चा समेत संगठन में विभिन्न जिम्मेदारियां संभाल चुकी हैं। हिमाचल प्रदेश में सह-प्रभारी के रूप में उनके सामने प्रदेश संगठन के साथ समन्वय, संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा और कार्यकर्ताओं के साथ संवाद जैसे दायित्व होंगे। चंदौली के कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles