चंदौली में बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम ने तटवर्ती क्षेत्रों का किया निरीक्षण

चंदौली जिले में बाढ़ की संभावित स्थिति को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। जिलाधिकारी ने तटवर्ती क्षेत्रों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। अधिकारियों के अनुसार, जनपद में फिलहाल बाढ़ की स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। नदी का चेतावनी जलस्तर 70.2 मीटर निर्धारित है, जबकि वर्तमान में नदी चेतावनी स्तर से करीब एक मीटर नीचे बह रही है। जिले में अभी कहीं भी जलमग्नता की स्थिति नहीं है। हालांकि, आगामी एक-दो दिनों में तटवर्ती क्षेत्रों के खेतों में पानी आने की संभावना जताई गई है। प्रशासन ने सभी बाढ़ चौकियों को सक्रिय कर दिया है। नदी किनारे कटाव रोकने के लिए विशेष समिति गठित की गई है, जो तटवर्ती क्षेत्रों का निरीक्षण कर कटाव रोधी कार्ययोजना तैयार करेगी। जरूरत के अनुसार सुरक्षात्मक कदम और कटाव रोधी संरचनाएं बनाने की भी तैयारी है। प्रशासन ने बाढ़ और कटाव की स्थिति पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles