चंदौली में बिजली चोरी करने वालों पर विभाग का शिकंजा,सात के खिलाफ मुकदमा, लगभग एक लाख की वसूली…

चंदौली। नगर में बिजली चोरी और बकाया बिल की वसूली को लेकर बिजली विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। गुरुवार को अवर अभियंता प्रमोद यादव के नेतृत्व में बिजली विभाग और विजिलेंस की संयुक्त टीम ने नगर के अलग-अलग इलाकों में चेकिंग अभियान चलाया। टीम ने घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में पहुंचकर बिजली कनेक्शन और मीटरों की जांच की।इस दौरान बिजली चोरी के मामले सामने आने पर सात उपभोक्ताओं के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया। वहीं, लंबे समय से बिजली बिल जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं पर भी विभाग ने कार्रवाई की। अभियान के दौरान करीब एक लाख रुपये की बकाया राजस्व वसूली की गई।विभागीय अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बिजली चोरी करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। अवर अभियंता प्रमोद यादव ने उपभोक्ताओं से समय पर बिजली बिल जमा करने और वैध कनेक्शन के माध्यम से ही बिजली का उपयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि बिजली चोरी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने के साथ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।इस अभियान में विजिलेंस प्रभारी अमरेंद्र चंद्र पांडे, मणि शंकर पाल, रजनीकांत, अभिषेक, धर्मेंद्र, बीरबल समेत विभाग के अन्य कर्मचारी शामिल रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles