चंदौली में रक्षाबंधन की डोर से जुड़ा स्नेह,महिलाओं के बीच पूर्व विधायक ने उठाई सम्मान और बदलाव की आवाज

चंदौली। कमालपुर क्षेत्र के जनौली गांव में बुधवार को रक्षाबंधन स्नेह मिलन समारोह उत्सवी माहौल में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर तिलक लगाया। महिलाओं ने उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। माताओं और बहनों के स्नेह व आशीर्वाद से अभिभूत पूर्व विधायक ने महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा की रक्षा का संकल्प लिया।

उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का प्रतीक है। महिलाओं ने जिस उम्मीद और विश्वास के साथ अपना स्नेह दिया है, उसके सम्मान की रक्षा जीवन के अंतिम क्षण तक की जाएगी। उन्होंने भाजपा सरकार पर जनहित के मुद्दों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि शिक्षा, रोजगार, बिजली और लघु उद्योग के क्षेत्र में जनता को निराशा हाथ लगी है।

पूर्व विधायक ने आरोप लगाया कि चुनावी वर्ष में महिलाओं को आर्थिक सहायता का लालच देकर उनके मताधिकार को प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने महिलाओं से ऐसे प्रलोभनों से सावधान रहने की अपील की। दावा किया कि सत्ता परिवर्तन के बाद महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लघु उद्योगों को बढ़ावा दिया जाएगा और उन्हें ऋण के बोझ से राहत दिलाने का प्रयास होगा। उन्होंने कहा कि महिलाएं आगामी राजनीतिक बदलाव में निर्णायक भूमिका निभाएंगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles