चंदौली। सदर ब्लॉक के नरसिंहपुर खुर्द ग्राम सभा में आरडीएस समग्र मानवता संस्थान की ओर से निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श, जांच एवं दवा वितरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आसपास के ग्रामीणों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। इस दौरान करीब 70 से 80 मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक दवाएं वितरित की गईं।शिविर में मरीजों की शुगर, ब्लड प्रेशर समेत सामान्य चिकित्सा संबंधी जांच निःशुल्क की गई। चिकित्सकों ने मरीजों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए आवश्यक परामर्श भी दिया। ग्रामीणों ने निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं दवा वितरण के लिए संस्था के प्रयास की सराहना की।स्वास्थ्य शिविर में एमबीबीएस चिकित्सक डॉ. महेश विश्वकर्मा के साथ फार्मासिस्ट रविकांत कुशवाहा, रोहन साहनी और हर्ष विश्वकर्मा मौजूद रहे।इस अवसर पर श्रीकांत विश्वकर्मा, शहाबु विश्वकर्मा, श्रीराम दुलार विश्वकर्मा, विजयनाथ शर्मा, जितेंद्र विश्वकर्मा, देव विश्वकर्मा, भरत विश्वकर्मा, दिनेश यादव, राजेश विश्वकर्मा, धनंजय यादव, ग्राम प्रधान अर्जुन विश्वकर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे। संस्था के अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने शिविर के आयोजन में सहयोग किया।
चन्दौली के नरसिंहपुर खुर्द में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर,लगभग 80 मरीजों की हुई जांच..
