त्योहारों को लेकर चंदौली सदर कोतवाली पुलिस का सघन चेकिंग अभियान,काली फिल्म उतरवाई

चंदौली। आगामी त्योहारों के मद्देनजर जिले में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सदर कोतवाली पुलिस ने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। सदर कोतवाल बिंदेश्वर पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने विभिन्न स्थानों पर दोपहिया और चारपहिया वाहनों की जांच की। अभियान के दौरान वाहन चालकों में खलबली मची रही।चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों ने चारपहिया वाहनों को रोककर उनके दस्तावेजों और अन्य आवश्यक पहलुओं की जांच की। इस दौरान कई वाहनों पर लगी काली फिल्म उतरवाई गई। वहीं, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले दर्जनों वाहनों का चालान कर नियमानुसार कार्रवाई की गई।पुलिस टीम ने दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनकर चलने और यातायात नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक किया। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर उनके वाहनों की तलाशी भी ली गई। पुलिस का उद्देश्य असामाजिक तत्वों पर नजर रखना और संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाना है।सदर कोतवाल बिंदेश्वर पांडेय ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आमजन से यातायात नियमों का पालन करने और त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने में सहयोग करने की अपील की।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles