नमो घाट पर एयर शो की तैयारियों का जायजा, डीएम-एसपी ने दिए निर्देश..

चर्दौली। आदमपुर थाना क्षेत्र स्थित नमो घाट पर आगामी 22, 23 और 25 अक्टूबर को संभावित एयर शो को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। मंगलवार को जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने दर्शकों की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, पार्किंग, कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने वाले मार्गों और अतिक्रमण की स्थिति का जायजा लिया। एयर शो के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक रूट डायवर्जन लागू करने के निर्देश दिए गए। साथ ही भीड़ नियंत्रण, पार्किंग व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों को लेकर संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए।डीएम और एसपी ने कहा कि कार्यक्रम को सुरक्षित, व्यवस्थित और भव्य बनाने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने तैयारियों को समय से पूरा करने और किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए।इस दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राजेश कुमार, अपर जिलाधिकारी न्यायिक रतन वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक, उप जिलाधिकारी पीडीडीयू नगर, अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles