मिशन शक्ति फेज-5 के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया गया जागरूकचन्दौली आकाश पटेल के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों में मिशन शक्ति फेज-5 (द्वितीय चरण) के तहत महिला एवं बालिका सुरक्षा, सम्मान और स्वावलम्बन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। एंटीरोमियो टीमों ने बाजारों, कस्बों, ग्रामीण क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर महिलाओं एवं बालिकाओं से संवाद कर उन्हें सुरक्षा उपायों तथा उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया।कार्यक्रमों के दौरान मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, वन स्टॉप सेंटर, महिला हेल्पलाइन-181, निराश्रित महिला योजना, शक्ति सदन और सखी निवास सहित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न से संरक्षण अधिनियम, दहेज निषेध अधिनियम तथा लिंग चयन प्रतिषेध कानून के प्रमुख प्रावधानों से भी अवगत कराया गया।मिशन शक्ति के द्वितीय चरण में साइबर सुरक्षा पर विशेष जोर दिया जा रहा है। महिलाओं और बालिकाओं को सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल, ऑनलाइन फ्रॉड तथा साइबर अपराध से बचाव के उपाय बताए जा रहे हैं। इसके अलावा थानों में स्थापित मिशन शक्ति केंद्र के कार्य, उद्देश्य और उपलब्ध सेवाओं की जानकारी देकर महिलाओं को सुरक्षित, आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया गया।

