सार्वजनिक स्थान पर शराब सेवन करने वाले 10 व्यक्तियों पर कार्रवाई

थाना चकरघट्टा पुलिस ने शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए गए सघन चेकिंग अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन कर अनावश्यक रूप से घूम रहे 10 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 292 बीएनएस के तहत विधिक कार्रवाई की। अभियान थानाध्यक्ष महेश कुमार सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र के सार्वजनिक स्थानों, प्रमुख मार्गों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में चलाया गया।पुलिस टीम ने कुल 15 संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर पूछताछ एवं सत्यापन किया। आवश्यक कार्य से आवागमन कर रहे लोगों को हिदायत देकर छोड़ दिया गया, जबकि शराब के नशे में सार्वजनिक स्थानों पर घूमकर शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले 10 व्यक्तियों का चालान किया गया।कार्रवाई की जद में भगवान दास, राजेश विश्वकर्मा, रोहित, अंबरीश, विमलेश कुमार, रामनिवास, जितेंद्र, ओमप्रकाश, संजय और प्रदीप कुमार शामिल हैं। इनमें चकरघट्टा थाना क्षेत्र के साथ-साथ सोनभद्र जनपद के पन्नूगंज थाना क्षेत्र के निवासी भी शामिल हैं।पुलिस के अनुसार क्षेत्र में असामाजिक तत्वों पर निगरानी बनाए रखने और सार्वजनिक स्थानों पर शांति व्यवस्था कायम रखने के उद्देश्य से चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा। अभियान में थानाध्यक्ष महेश कुमार सिंह के साथ थाना चकरघट्टा पुलिस टीम मौजूद रही।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles