चंदौली।राष्ट्रीय युवा वाहिनी (नेशनल वालंटियर भाजपा) के अध्यक्ष पंडित देव प्रकाश शुक्ला का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने केक काटकर उन्हें जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में गौसेवा, समाजसेवा और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पित रहने का संकल्प लिया गया।आयोजन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि समाज और राष्ट्र की उन्नति के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना चाहिए। गौसेवा, जरूरतमंदों की सहायता और सामाजिक कार्यों में भागीदारी से समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। उन्होंने संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने और सेवा कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने पर जोर दिया।कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राकेश सिंह, गौ प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अभय सिंह, पूर्वांचल प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार, पूर्वांचल प्रमुख धीरज कुमार, वरिष्ठ चिकित्सक उपाध्यक्ष डॉ. सुधीर यादव, प्रदेश सचिव राजीव वर्मा, शिवलोचन यादव और रामशंकर यादव सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।सभी ने पंडित देव प्रकाश शुक्ला के स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। कार्यक्रम का समापन समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने तथा गौसेवा और राष्ट्रसेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ हुआ।
राष्ट्रीय युवा वाहिनी के अध्यक्ष देव प्रकाश शुक्ला का जन्मदिन धूमधाम से मना,गौसेवा और राष्ट्रसेवा का लिया संकल्प…
