सकलडीहा-नवरात्र में मां दुर्गा मंदिर में उमड़ी भीड़,गंदगी और बंद शौचालय से श्रद्धालु परेशान,पोखरे का सुंदरीकरण वर्षों से अधूरा,सामुदायिक शौचालय पर लटका ताला…

चंदौली- शारदीय नवरात्र के दौरान सकलडीहा स्थित मां दुर्गा मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। मंदिर परिसर में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आकर्षक झांकियां सजाई गई हैं, जहां भक्त दर्शन-पूजन के लिए पहुंच रहे हैं। वहीं, मंदिर के आसपास गंदगी, पोखरे का अधूरा सुंदरीकरण और बंद सामुदायिक शौचालय श्रद्धालुओं के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं।मंदिर के सामने स्थित पोखरे में गंदगी जमा होने से स्वच्छता व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पोखरे के सुंदरीकरण का कार्य कई वर्षों से चल रहा है, लेकिन अब तक पूरा नहीं हो सका है। नवरात्र में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ के बावजूद साफ-सफाई और बुनियादी सुविधाओं की स्थिति संतोषजनक नहीं है।वहीं, मंदिर के समीप बने सामुदायिक शौचालय पर कई दिनों से ताला लटका होने की बात सामने आई है। इससे दर्शन-पूजन के लिए आने वाली महिलाओं, बुजुर्गों और अन्य श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ग्रामीणों का कहना है कि अधिकारी निरीक्षण तो करते हैं, लेकिन समस्याओं के समाधान के लिए ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।इस संबंध में खंड विकास अधिकारी (BDO) विजय कुमार सिंह से उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने उच्चाधिकारियों का हवाला देते हुए बाइट देने से इनकार कर दिया।स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पोखरे का सुंदरीकरण जल्द पूरा कराने, मंदिर परिसर के आसपास नियमित सफाई कराने और सामुदायिक शौचालय को चालू कराने की मांग की है। अब सवाल यह है कि नवरात्र के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए जिम्मेदार अधिकारी कब तक ठोस कार्रवाई करेंगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles