मनरेगा कार्मिकों ने लंबित मांगों को लेकर आंदोलन का किया ऐलान, कार्य बहिष्कार की चेतावनी…

चंदौली। बी-जी राम जी कार्मिक कल्याण संगठन उत्तर प्रदेश से जुड़े विभिन्न संगठनों ने कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। शुक्रवार, 27 नवंबर 2026 को संगठन की ओर से जिलाधिकारी एवं जिला कार्यक्रम समन्वयक, मुख्य विकास अधिकारी तथा उपायुक्त (श्रम रोजगार) को पत्र सौंपकर मांगों से अवगत कराया गया। साथ ही ग्राम रोजगार सेवकों के चल रहे आंदोलन और धरना कार्यक्रम को समर्थन देते हुए कार्य बहिष्कार का ऐलान किया गया।

संगठन ने स्पष्ट किया कि जब तक उच्च स्तर से समान मानदेय वृद्धि और लंबित मानव संसाधन नीति के निर्धारण पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक संबंधित कार्मिक कार्य से विरत रहेंगे। संगठन ने चेतावनी दी कि कर्मचारियों की समस्याओं की अनदेखी से उनमें असंतोष बढ़ रहा है, जिसका असर आगामी विधानसभा चुनाव पर भी पड़ सकता है।

संयुक्त संगठन में ग्राम रोजगार सेवक संघ, मनरेगा कार्मिक कल्याण संगठन, मनरेगा इंजीनियर्स एसोसिएशन, कंप्यूटर ऑपरेटर (मनरेगा) वेलफेयर एसोसिएशन, खंड मनरेगा लेखा सहायक संघ और तकनीकी सहायक इंजीनियर्स एसोसिएशन सहित कई संगठन शामिल हैं। यह संगठन राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश से संबद्ध है।

प्रमुख मांगों में सभी मनरेगा कार्मिकों को समान एवं सम्मानजनक मानदेय, मानव संसाधन नीति का निर्धारण, सामाजिक सुरक्षा, चिकित्सा सुविधा और स्थानांतरण नीति लागू करना शामिल है।इस मौके पर एपीओ राजन सिंह, आशीष सिंह, रोजगार सेवक कन्हैया यादव, तकनीकी सहायक राम अवतार यादव, लेखा सहायक अभिनव सिंह, कंप्यूटर ऑपरेटर नवनीत उपाध्याय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles