Blog

Chandauli News-भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर उमड़ा आस्था का सैलाब

चंदौली। परशुराम सेवा समिति के तत्वावधान में भगवान परशुराम के प्राकट्य दिवस के अवसर पर मुख्यालय स्थित शारदा लॉन में भव्य आयोजन किया गया, जहां ब्राह्मण समाज का जनसैलाब उमड़ पड़ा। कार्यक्रम की शुरुआत विद्वान वेदपाठी ब्राह्मणों द्वारा वेद मंत्रों के उच्चारण के साथ हुई, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। मंत्रोच्चार की गूंज ने आयोजन को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया।
इसके बाद आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने लोगों का मन मोह लिया। मंच पर आए कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से उपस्थित जनसमूह को झूमने पर मजबूर कर दिया।पारंपरिक और भक्ति गीतों पर लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।एक ओर जहां भगवान भास्कर की तपती धूप लोगों की परीक्षा ले रही थी, वहीं विप्र समाज अपने आराध्य के जन्मोत्सव में पूरी तन्मयता के साथ डटा रहा। गर्मी भी श्रद्धालुओं के उत्साह को कम नहीं कर सकी।कार्यक्रम में वक्ताओं ने भगवान परशुराम के जीवन और उनके आदर्शों पर प्रकाश डाला। अंत में प्रसाद वितरण के साथ आयोजन का समापन हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button