Blog

Chandauli News-महिलाओं की सुरक्षा में सक्रिय पुलिस:अश्लील टिप्पणी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार


चन्दौली जनपद में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु उत्तर प्रदेश शासन द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-5 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क और सक्रिय दिखाई दे रहा है। इसी क्रम में दिनांक 17 अप्रैल 2026 को थाना शहाबगंज पुलिस टीम ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी अजय सिंह पुत्र बेचन सिंह, निवासी ग्राम हरीपुर, थाना शहाबगंज, उम्र लगभग 40 वर्ष, राह चलती महिलाओं एवं बालिकाओं को देखकर अश्लील गाने गाता और फब्तियां कसता था। उसकी इस हरकत से क्षेत्र में असुरक्षा का माहौल बन रहा था। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए करनौल तिराहा के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया।अभियुक्त के विरुद्ध थाना शहाबगंज में मु0अ0सं0-32/2026 के तहत धारा 296 बीएनएस में मामला दर्ज कर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी गई है। यह कार्रवाई स्पष्ट करती है कि महिलाओं की गरिमा के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button