मुगलसराय पुलिस ने अवैध असलहा व जिंदा कारतूस के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार

चंदौली पुलिस ने एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मुगलसराय पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली। थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए शाहकुटी एवं कसाब महाल के बीच पुलिया के पास से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया।पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अवैध 315 बोर का असलहा तथा दो जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किए गए। बरामदगी के आधार पर थाना मुगलसराय में मु0अ0सं0 425/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान श्याम बाबू पुत्र नन्दलाल, निवासी दुर्गा कुण्ड सुकुलपुरा, थाना भेलूपुर, जनपद वाराणसी, हाल पता काली महाल, थाना मुगलसराय, जनपद चन्दौली, उम्र करीब 30 वर्ष के रूप में हुई है।पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध हथियार रखने और अपराध पर अंकुश लगाने के प्रयासों को मजबूती मिली है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles