मुगलसराय विधायक ने 9.17 लाख की लागत से सीसी सड़क व नाली निर्माण का किया उद्घाटन

चंदौली के मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल जनहित से जुड़े विकास कार्यों के प्रति पूरी तरह समर्पित हैं। इसी क्रम में शनिवार को विधानसभा क्षेत्र के नगर पालिका परिषद पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के वार्ड नंबर 13, काली महाल में पूर्वांचल विकास निधि से कराए जा रहे सीसी सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का उद्घाटन स्थानीय जनता के हाथों कराया गया।धनंजय सिंह के मकान से सीमा जायसवाल के मकान तक बनने वाली इस सड़क एवं नाली पर करीब 9 लाख 17 हजार रुपये की लागत आएगी। उद्घाटन के अवसर पर विधायक रमेश जायसवाल ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सड़क निर्माण पूरा होने के बाद क्षेत्रवासियों को आवागमन में काफी राहत मिलेगी।विधायक ने कहा कि क्षेत्र के विकास की गति किसी भी परिस्थिति में रुकने नहीं दी जाएगी। जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देते हुए वे शासन स्तर पर विकास के लिए पूरी ताकत झोंक देंगे। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक इलाके में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाना है।इस अवसर पर नन्दू जायसवाल, लक्ष्मण जायसवाल, नितिन गुप्ता, युवराज चौहान, शिवकुमार गुप्ता, विक्की जायसवाल, दीपू चौरसिया, धीरज मौर्य, राजकुमार शर्मा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनता उपस्थित रही।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles