अस्सी घाट से चोरी अपाचे मोटरसाइकिल बरामद, एक अभियुक्त गिरफ्तार

चंदौली -थाना मुगलसराय पुलिस ने चोरी की अपाचे मोटरसाइकिल बरामद करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर की गई।पुलिस टीम ने एंबीशन स्कूल, दांडी के पास मुख्य सड़क पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग शुरू की। इसी दौरान मुगलसराय की ओर से एक मोटरसाइकिल आती दिखाई दी। पुलिस ने टॉर्च की रोशनी देकर चालक को रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने मोटरसाइकिल मोड़कर भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान फरदीन शाह पुत्र स्वर्गीय गुलजार शाह, निवासी ग्राम कटेसर, थाना मुगलसराय, जनपद चन्दौली, उम्र करीब 30 वर्ष, के रूप में हुई। उसके कब्जे से मोटरसाइकिल नंबर UP 66 J 0727 बरामद हुई।पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि उक्त अपाचे मोटरसाइकिल को उसने अपने साथी के साथ करीब 5-6 माह पूर्व वाराणसी के अस्सी घाट के पास से चोरी किया था। दोनों बारी-बारी से इसका इस्तेमाल करते थे। अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 427/2026, धारा 317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles