डैना गांव में तीन साल से अधूरी पुलिया,ग्रामीणों ने गुणवत्ता पर उठाए सवाल

चंदौली – बरहनी विकासखंड के डैना गांव के पास जिला पंचायत से स्वीकृत पुलिया का निर्माण करीब तीन वर्ष बाद भी पूरा नहीं हो सका है। पुलिया का एप्रोच तैयार कर काम रोक दिया गया है। करीब 18 मीटर चौड़ी पुलिया के बीच में सपोर्ट नहीं होने से ग्रामीणों ने इसकी मजबूती और सुरक्षा पर सवाल उठाए हैं।किसान दरोगा राय ने बताया कि पुलिया करीब तीन वर्ष पहले स्वीकृत हुई थी। इस मार्ग से ट्रैक्टर, हार्वेस्टर समेत कृषि कार्य में इस्तेमाल होने वाले भारी वाहन गुजरते हैं। ऐसे में पुलिया का पर्याप्त मजबूती और भार क्षमता के साथ निर्माण जरूरी है।ग्रामीण केशव राय और प्रणव राय ने बीच में सपोर्ट देने के साथ निर्माण की गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की। उनका कहना है कि हार्वेस्टर करीब पांच टन तक का होता है। भार क्षमता कम होने या एप्रोच कमजोर रहने पर पुलिया क्षतिग्रस्त होने का खतरा रहेगा।जिला पंचायत प्रतिनिधि दीपू सिंह ने बताया कि पुलिया मनरेगा से करीब साढ़े चार लाख रुपये की लागत से बन रही है। एप्रोच तैयार है और केवल ढलाई बाकी है। जीराम पोर्टल बंद होने से कार्य की फोटो अपलोड नहीं हो पा रही है, जिससे भुगतान रुका है। उन्होंने कहा कि उपलब्ध बजट में अतिरिक्त सपोर्ट देना संभव नहीं है। ग्रामीणों ने मानकों के अनुरूप निर्माण और भार क्षमता सुनिश्चित करने की मांग की है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles