विधायक के जन्मदिन पर 34.70 लाख की सड़क परियोजना का शिलान्यासचंदौली। विकास खंड नियामताबाद के ग्राम सभा चंदाईत में विधायक रमेश जायसवाल ने अपने जन्मदिन के अवसर पर 34 लाख 70 हजार रुपये की लागत से बनने वाली इंटरलॉकिंग सड़क परियोजना का शिलान्यास कराया। खास बात यह रही कि शिलान्यास स्थानीय माताओं-बहनों के हाथों कराया गया। त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत बनने वाली यह सड़क राम अवध गोंड की दुकान से शुरू होकर हनुमान मंदिर होते हुए शर्मा बस्ती तक बनाई जाएगी। सड़क निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलने के साथ बारिश के दिनों में होने वाली परेशानियों से राहत मिलने की उम्मीद है।इस मौके पर विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है। सड़क, बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कराए जा रहे हैं। शिलान्यास बोर्ड तोड़े जाने की घटनाओं पर उन्होंने कहा कि कुछ लोगों का काम अराजकता फैलाना हो सकता है, लेकिन विकास की गति नहीं रुकने दी जाएगी।कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य दिलीप सोनकर, प्रतिनिधि संजय कनौजिया समेत स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीण और सैकड़ों लोग मौजूद रहे। सभी ने विधायक को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

