रक्षाबंधन को लेकर चंदौली पुलिस अलर्ट,एसपी ने किया पैदल गश्त

चंदौली -रक्षाबंधन पर्व को लेकर चंदौली पुलिस पूरी तरह अलर्ट नजर आ रही है। सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक चंदौली आकाश पटेल और अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनन्त चन्द्रशेखर ने मुगलसराय कस्बा और पड़ाव चौराहे पर पैदल गश्त कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान बाजारों, भीड़भाड़ वाले इलाकों और प्रमुख चौराहों की सुरक्षा व्यवस्था परखी गई।पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए त्योहार के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। पड़ाव और मुगलसराय क्षेत्र में रूट डायवर्जन तथा पार्किंग व्यवस्था को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए, ताकि लोगों को जाम की समस्या का सामना न करना पड़े।महिलाओं और बहनों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए एंटी रोमियो स्क्वाड और महिला पुलिसकर्मियों को सार्वजनिक स्थानों पर विशेष निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। वहीं संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों और लावारिस वस्तुओं की जांच के लिए चेकिंग अभियान तेज करने को कहा गया है।पुलिसकर्मियों को जनता के साथ शालीन व्यवहार करने और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। चंदौली पुलिस ने रक्षाबंधन पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पूरी तरह मुस्तैद रहने का भरोसा दिलाया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles