बरठी कमरौर रेलवे ओवरब्रिज में दरार और गड्ढा,वायरल वीडियो से निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल

चंदौली जनपद के सैयदराजा -बरठी कमरौर गांव में कुछ महीने पहले शुरू हुए रेलवे ओवरब्रिज के सड़क हिस्से में दरार पड़ने और एक स्थान पर गड्ढा होने का मामला सामने आया है। मौके का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ओवरब्रिज के निर्माण की गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।स्थानीय निवासी द्वारा बनाए गए वीडियो में सड़क के हिस्से में दरार और गड्ढा दिखाई दे रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ओवरब्रिज पर आवागमन शुरू हुए अभी ज्यादा समय नहीं हुआ है और इतने कम समय में सड़क पर इस तरह की खराबी सामने आना चिंता का विषय है।बताया जा रहा है कि संबंधित कार्यदायी संस्था द्वारा बनौली खुर्द में भी रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कराया गया था। वहां मार्च 2026 में निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरने की घटना सामने आई थी। मामले की जांच में शटरिंग समेत कई खामियां पाए जाने की बात सामने आई थी और विभागीय कार्रवाई भी शुरू की गई थी।बनौली खुर्द की घटना के बाद निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर राजनीतिक दलों और स्थानीय लोगों ने सवाल उठाए थे। अब बरठी कमरौर ओवरब्रिज में दरार और गड्ढे की सूचना सामने आने के बाद एक बार फिर संबंधित कार्यदायी संस्था और विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं।स्थानीय लोगों ने पूरे ओवरब्रिज की तकनीकी जांच कराकर खामियों को दूर कराने की मांग की है। वायरल वीडियो सामने आने के बाद अब विभागीय जांच और कार्रवाई का इंतजार है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles