चंदौली में फर्जी नंबर प्लेट वाली अर्बन क्रूजर से 273 लीटर अवैध शराब बरामद,दो गिरफ्तार

चंदौली। अलीनगर थाना पुलिस और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने NH-19 स्थित सिंघीताली पुल के पास चेकिंग के दौरान फर्जी नंबर प्लेट लगी अर्बन क्रूजर गाड़ी से 273 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 3 लाख रुपये बताई गई है।पुलिस के अनुसार, 31 अगस्त 2026 को चेकिंग के दौरान टीम ने एक अर्बन क्रूजर वाहन को रोकने का प्रयास किया। आरोप है कि चालक ने पुलिसकर्मियों को देखकर वाहन चढ़ाने का प्रयास किया और भागने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए खुद को सुरक्षित किया और घेराबंदी कर वाहन को रोक लिया। तलाशी के दौरान वाहन से 273 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई।जांच में वाहन पर लगी UP32MQ9312 नंबर प्लेट फर्जी पाई गई। असली चेसिस नंबर की जांच करने पर वाहन का वास्तविक नंबर HR87J1833 सामने आया। पुलिस के मुताबिक, पहचान छिपाने के लिए फर्जी नंबर प्लेट का इस्तेमाल किया जा रहा था।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मयंक रावत निवासी फरीदाबाद, हरियाणा और शुभम तिवारी निवासी फतेहपुर, हाल पता फरीदाबाद के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने हरियाणा से सस्ते दामों पर शराब खरीदकर बिहार ले जाकर ऊंचे दामों में बेचने की बात स्वीकार की है।बरामद शराब में रॉयल ग्रीन की 100 बोतल 750 एमएल, 312 बोतल 375 एमएल तथा व्हाइट एंड ब्लू की 216 बोतल 375 एमएल शामिल हैं। मामले में थाना अलीनगर में मु.अ.सं. 545/2026, धारा 109(1), 318(4), 319(2) बीएनएस एवं 60/63 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles