चंदौली में हटाए गए आउटसोर्स कर्मियों को तत्काल बहाल करे विद्युत विभाग:मनोज सिंह डब्लू

चंदौली। सपा के राष्ट्रीय सचिव एवं सैयदराजा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने विद्युत विभाग से हटाए गए 29 आउटसोर्स कर्मियों की सेवा बहाल करने की मांग की है। मंगलवार को उन्होंने कर्मियों की समस्याओं को लेकर एडीएम राजेश कुमार से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि ये कर्मचारी पिछले करीब 10 वर्षों से विद्युत उपकेंद्रों और कार्यालयों में कंप्यूटर संचालन तथा राजस्व वसूली का कार्य कर रहे हैं। ऐसे में अचानक उनकी सेवाएं समाप्त करना न्यायसंगत नहीं है।कर्मियों ने बताया कि पहले उन्हें पीएफ और ईएसआईसी की कटौती के बाद 17,238 रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलता था। आउटसोर्स कंपनी का करार समाप्त होने के बाद नई कंपनी का चयन किया गया है, जो कमीशन के आधार पर मेहनताना निर्धारित करने की बात कह रही है। इससे कर्मियों के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है।मनोज सिंह डब्लू ने कहा कि महंगाई के दौर में मानदेय बढ़ाया जाना चाहिए था, लेकिन इसके विपरीत कर्मचारियों को हटाया जा रहा है। उन्होंने सेवा समाप्ति का आदेश रद्द कर कर्मियों को पूर्व पदों पर बहाल करने की मांग की। एडीएम ने बुधवार को अधीक्षण अभियंता के साथ बैठक कर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। पूर्व विधायक ने चेतावनी दी कि मांगों की अनदेखी हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles