चंदौली में रबी फसलों के प्रमाणित बीजों की ऑनलाइन बुकिंग शुरू,30 सितंबर तक मिलेगा मौका

चंदौली। रबी सीजन की तैयारियों को लेकर कृषि विभाग ने जिले के किसानों के लिए विभिन्न फसलों के प्रमाणित बीजों की ऑनलाइन बुकिंग प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार यादव ने बताया कि रबी फसलों के बीजों का लक्ष्य विभाग को प्राप्त हो चुका है। किसान कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर निर्धारित प्रक्रिया के तहत बीजों की ऑनलाइन बुकिंग करा सकते हैं। ऑनलाइन बुकिंग की प्रक्रिया 2 जुलाई 2026 से शुरू होकर 30 सितंबर 2026 तक चलेगी।कृषि विभाग की ओर से किसानों को गेहूं, सरसों, चना, अलसी, मसूर, मटर और तोरिया के बीज उपलब्ध कराए जा रहे हैं। विभाग के आंकड़ों के अनुसार गेहूं के 53,070 पैकेट के लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 3,400 पैकेट की बुकिंग हो चुकी है। सरसों के 650 पैकेट के लक्ष्य के मुकाबले 826 पैकेट की बुकिंग हुई है। राज्य के चना के 800 के लक्ष्य के सापेक्ष 487 और अलसी के 960 के लक्ष्य के मुकाबले 384 पैकेट बुक हुए हैं।इसी तरह केंद्र के चना के 219 पैकेट के लक्ष्य के मुकाबले 331, राज्य की मसूर के 500 के सापेक्ष 315 तथा केंद्र की मसूर के 251 के सापेक्ष 297 पैकेट की बुकिंग हो चुकी है। मटर के 150 के लक्ष्य के मुकाबले 260 और तोरिया के 250 के सापेक्ष 233 पैकेट बुक किए जा चुके हैं।जिला कृषि अधिकारी ने किसानों से अपील की है कि अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते ऑनलाइन बुकिंग सुनिश्चित करें। इससे किसानों को प्रमाणित बीजों के साथ सरकारी योजनाओं और बीज अनुदान का लाभ मिल सकेगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles