चंदौली पुलिस का सराहनीय कार्य,101 खोए मोबाइल बरामद,असली मालिकों के चेहरों पर लौटी मुस्कान…

चंदौली एसपी आकाश पटेल के निर्देशन में चंदौली पुलिस ने खोए और गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। CEIR पोर्टल से प्राप्त जानकारी और तकनीकी सर्विलांस की मदद से जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से 101 मल्टीमीडिया मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 31 लाख रुपये बताई गई है। शिविर पुलिस लाइन चंदौली के नवीन सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक सदर द्वारा बरामद मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए गए। लंबे समय बाद अपना खोया मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे। मोबाइल स्वामियों ने चंदौली पुलिस और सर्विलांस टीम के प्रयासों की सराहना की।बरामदगी में सकलडीहा से 19, मुगलसराय से 16, चंदौली से 13, बबुरी और धानापुर से 9-9, जबकि चकिया से 6, शहाबगंज से 6 और सैयदराजा से 6 मोबाइल शामिल हैं। अन्य थाना क्षेत्रों से भी मोबाइल बरामद किए गए।पुलिस के अनुसार वर्ष 2026 में अब तक कुल 519 गुम या खोए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को लौटाए जा चुके हैं। इन मोबाइलों की कुल अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 52 लाख रुपये है।पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मोबाइल खोने पर घबराएं नहीं और तत्काल CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। साथ ही मोबाइल का IMEI नंबर सुरक्षित रखें, ताकि पुलिस को मोबाइल ट्रेस करने में मदद मिल सके।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles