चंदौली। जनपद चंदौली के अलीनगर थाना क्षेत्र के कैली गांव निवासी रीता चिरई को समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अनुमति से रीता चिरई को समाजवादी महिला सभा का राष्ट्रीय सचिव नामित किया गया है।पार्टी की ओर से जारी नियुक्ति पत्र में उम्मीद जताई गई है कि रीता चिरई समाजवादी पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के साथ संगठन को और अधिक मजबूत एवं गतिशील बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।रीता चिरई के राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने की जानकारी मिलते ही स्थानीय कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने इसे चंदौली के लिए सम्मान की बात बताते हुए रीता चिरई को बधाई दी। समर्थकों का कहना है कि नई जिम्मेदारी मिलने से जिले में महिला संगठन को और मजबूती मिलेगी तथा पार्टी की नीतियों को ग्रामीण स्तर तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।
