चंदौली में बाबा कीनाराम जन्मोत्सव को लेकर डीएम-एसपी ने की समीक्षा,24 घंटे बिजली-पानी और कड़ी सुरक्षा के निर्देश..

चंदौली। सकलडीहा तहसील के रामगढ़ स्थित बाबा कीनाराम स्थल पर 10 से 12 सितंबर 2026 तक आयोजित होने वाले बाबा कीनाराम जन्मोत्सव समारोह की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। रामगढ़ के मल्टीपरपज हॉल में जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग और पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल की संयुक्त अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक में जिलाधिकारी ने श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए मेले के दौरान 24 घंटे निर्बाध बिजली, शुद्ध पेयजल, सफाई और चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मेला क्षेत्र में एंबुलेंस, चेंजिंग रूम, कंट्रोल रूम और खोया-पाया केंद्र को सक्रिय रखने के साथ ही आपात स्थिति से निपटने के लिए अग्निशमन वाहन भी तैनात रखने को कहा गया।मौसम और सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिया कि मेले में किसी भी प्रकार के झूले का संचालन नहीं किया जाएगा।वहीं पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने क्षेत्राधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी निर्धारित ड्यूटी प्वाइंट पर पुलिस बल की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई।बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रशेखर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी पारितोष मिश्रा, जिला पंचायत राज अधिकारी अविनाश कुमार, विद्युत विभाग, नगर पालिका/नगर पंचायत के अधिकारी और मंदिर प्रशासन के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles