चंदौली में आजाद अधिकार सेना की प्रेस वार्ता,जनहित के मुद्दों पर आवाज बुलंद करने का ऐलान…

खबर उत्तर प्रदेश के जनपद चंदौली से है, जहां सकलडीहा विधानसभा क्षेत्र के जमुनीपुर गांव स्थित आजाद अधिकार सेना के कैंप कार्यालय पर जिला प्रभारी अजीत प्रताप सिंह के नेतृत्व में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता में संगठन के आगामी कार्यक्रमों और जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर चर्चा की गई।सकलडीहा विधानसभा प्रत्याशी प्रशांत सिंह ने कहा कि जनपद में आम जनता के अधिकार, सम्मान और न्याय की आवाज को बुलंद करना संगठन का प्रमुख उद्देश्य है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर और राष्ट्रीय महासचिव डॉ. नूतन ठाकुर के संदेश के अनुरूप जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा।उन्होंने कहा कि जिले की बिजली, पानी, सड़क और स्वास्थ्य व्यवस्था के साथ किसानों की समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाया जाएगा। सिंचाई व्यवस्था, नहरों की सफाई और फसल नुकसान के मामलों में उचित कार्रवाई की मांग शासन-प्रशासन के सामने रखी जाएगी।संगठन ने गरीब, मजदूर, दलित, पिछड़े, महिलाओं और युवाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार आवाज उठाने की बात कही। साथ ही पात्र लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने, आवास, पेंशन, राशन, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की मांग को भी प्रमुखता से उठाया जाएगा।वहीं प्रशासनिक लापरवाही, भ्रष्टाचार और मानवाधिकार उल्लंघन के मामलों को संबंधित विभागों तक पहुंचाने और जरूरत पड़ने पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग तक मामला ले जाने की बात कही गई।जिला प्रभारी अजीत प्रताप सिंह ने कहा कि संगठन अन्याय और अत्याचार के खिलाफ संघर्ष करते हुए जनता की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का कार्य करेगा।मौके पर कौशलेंद्र सिंह, प्रमोद सिंह, आकाश सिंह विपिन सिंह, गुल्लू राय, योगेन्द्र राय, आयुष कुमार सिंह, मनीष सिंह, नीतीश सिंह, सोनू सिंह, मिथिलेश सिंह, विकास सिंह व अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles