चंदौली नगर में “स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत, समृद्ध भारत” के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से 17 सितंबर को मां काली मंदिर परिसर में स्वच्छता श्रम-साधना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। चंदौली रेलवे स्टेशन के निकट स्थित मां काली मंदिर परिसर में सुबह 6:30 बजे से आयोजित कार्यक्रम में नगर के सनातनी समाज के लोगों ने श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया।आयोजकों ने कहा कि स्वच्छता केवल व्यक्तिगत आदत नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का महत्वपूर्ण कर्तव्य है। स्वच्छ वातावरण से संक्रामक बीमारियों के प्रसार को रोकने में मदद मिलती है और समाज के लिए सुरक्षित एवं सकारात्मक वातावरण तैयार होता है। इसी उद्देश्य से मंदिर परिसर में स्वच्छता सेवा एवं श्रम-साधना का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में प्रांत पर्यावरण संयोजक एवं वरिष्ठ प्रचारक, आरएसएस के कृष्ण मोहन की विशेष उपस्थिति रही। इस दौरान लोगों ने मंदिर परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।आयोजकों ने कहा कि स्वच्छ पर्यावरण ही सुरक्षित भविष्य की आधारशिला है। कार्यक्रम के माध्यम से नगरवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए “स्वच्छ चंदौली, सुंदर चंदौली” का संदेश दिया गया।चाहेंइस अवसर पर वरिष्ठ प्रचारक आरएसएस प्रचारक कृष्ण मोहन, पवन सिंह, रजनीश, डॉ संजय यादव,हरिशचंद्र अग्रहरि ,पीयूष गुप्ता, वकील सोनकर , संतोष मौर्य ,नवीन सिंह, हरिचरण, दिनेश, धीरेंद्र, धनंजय ,दिनेश गुप्ता, कुमारी खुशबू प्रजापति, कुमारी कृपा प्रजापति, इत्यादि लोग मौजूद रहे
स्वच्छता श्रम-साधना से स्वच्छ चंदौली का संदेश,मां काली मंदिर परिसर में जुटे सनातनी…
