चंदौली ब्लॉक के कांटा ग्राम सभा में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। ग्राम प्रधान राजेश कुमार सारंग के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों और समर्थकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर केक काटकर एक-दूसरे को बधाई दी।इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की गई। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन को उत्सव के रूप में मनाते हुए उनके कार्यों और देश के विकास को लेकर चर्चा की।ग्राम प्रधान राजेश कुमार सारंग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश का सबसे सफल प्रधानमंत्री बताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में देश लगातार विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला।कार्यक्रम के दौरान लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके नेतृत्व में देश की प्रगति और समृद्धि की कामना की। केक काटने के बाद मौजूद लोगों के बीच मिठाई का वितरण भी किया गया। इस दौरान ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा।इस अवसर पर कांटा ग्राम प्रधान -राजेश कुमार सारंग,नीलमबूज़ ,ज्योति सारंग ,शैलेंद्र कुमार, प्रदीप कुमार, सुरेश कुमार ,कुलदीप,रिंकू ,दीपू संदीप,विकास राव ,रोशन मोहर इत्यादि लोग मौजूद रहे
