चंदौली जिले के जमुनीपुर गांव निवासी अजीत प्रताप सिंह बने बिहार प्रदेश के प्रभारी, पार्टी ने जारी किया मनोनयन पत्र पार्टी की केंद्रीय कार्यकारिणी के अनुमोदन के बाद अजित प्रताप सिंह को बिहार प्रदेश का प्रभारी मनोनीत किया गया है। पार्टी की ओर से जारी आदेश के अनुसार, अजित प्रताप सिंह अपने मूल प्रभार के साथ बिहार प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी संभालेंगे। यह मनोनयन पार्टी में प्रभावी नियमों एवं अधिनियमों के तहत अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा।राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने अजित प्रताप सिंह से अपेक्षा जताई है कि वह पूरी निष्ठा, लगन और परिश्रम के साथ पार्टी के मूल उद्देश्यों को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे। आदेश में अन्याय, अत्याचार और भ्रष्टाचार के विरोध के साथ आम नागरिकों के अधिकारों के लिए संघर्ष को प्राथमिकता देने की बात कही गई है। पार्टी ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए समस्त संबंधित पदाधिकारियों को सूचना एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए आदेश की प्रतिलिपि भेजी है।
