डिजिटल लेनदेन पर शुल्क के विरोध में कांग्रेस का चंदौली में प्रदर्शन,राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन…

चंदौली। डिजिटल लेनदेन पर प्रस्तावित शुल्क व्यवस्था के विरोध में शुक्रवार, 18 सितंबर को जिला कांग्रेस कमेटी चंदौली ने जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर महामहिम राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा और यूपीआई पर प्रस्तावित शुल्क व्यवस्था वापस लेने की मांग की।जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने कहा कि डिजिटल भुगतान व्यवस्था को सरल, सुलभ और आम नागरिकों के साथ छोटे एवं मध्यम व्यापारियों के हित में बनाए रखना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यूपीआई पर प्रस्तावित शुल्क आम लोगों और व्यापारियों पर आर्थिक बोझ बढ़ा सकता है, इसलिए इसे तत्काल वापस लिया जाना चाहिए।उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना ने कहा कि आम जनता पहले से आर्थिक चुनौतियों का सामना कर रही है। ऐसे में डिजिटल भुगतान व्यवस्था में नया शुल्क ढांचा लागू होने से व्यापारियों में अतिरिक्त लागत को लेकर चिंता स्वाभाविक है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि 2 हजार रुपये से अधिक के कुछ P2M डिजिटल लेनदेन पर MDR लागू किए जाने के प्रस्ताव को लेकर व्यापारिक संगठनों ने भी चिंता जताई है।इस दौरान बृजेश गुप्ता, मधु राय, रामानंद यादव, रजनीकांत पांडेय, राजेंद्र गौतम, सतीश बिंद, गंगा प्रसाद, मुनीर खान, राममूरत गुप्ता, दयाराम पटेल, तौसीफ, माधवेंद्र मूर्ति ओझा, नवीन पांडेय, शिवेंद्र मिश्रा, शिव तपस्या तिवारी, राधेश्याम यदुवंशी, श्रीकांत पाठक, दीनदयाल विश्वकर्मा, प्रेमचंद गुप्ता, अमरदेव राम, रामौतार यादव, राकेश सिंह, असगर अली, गुड्डू प्रकाश शर्मा, विकास खरवार, शमशेर खान, भोला खरवार, संतोष चौबे सहित सैकड़ों कांग्रेसजन मौजूद रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles