चंदौली -चन्द्रभूषण प्रधान बने वाराणसी मंडल के मंडल मंत्री, कलेक्ट्रेट सभागार में हुआ सम्मान प्रान्तीय कार्यकारिणी के आह्वान पर उत्तर प्रदेशीय मिनिस्ट्रियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ, उत्तर प्रदेश का 60वां प्रान्तीय अधिवेशन 12 सितंबर 2020 को लखनऊ स्थित पं. अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह में आयोजित किया गया। अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य उपस्थित रहे। अधिवेशन के दौरान प्रान्तीय कार्यकारिणी के चुनाव संपन्न कराए गए। इसमें वाराणसी मंडल के मंडल मंत्री पद पर कलेक्ट्रेट चंदौली में सहायक के पद पर कार्यरत चन्द्रभूषण प्रधान निर्वाचित हुए।उनके निर्वाचित होने के उपलक्ष्य में 19 सितंबर 2020 को कलेक्ट्रेट चंदौली स्थित सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों एवं कलेक्ट्रेट तथा तहसील के कर्मचारियों ने चन्द्रभूषण प्रधान का सम्मान करते हुए उन्हें बधाई दी।समारोह में जफर अहमद, जिलाध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह, जिलामंत्री शशि प्रकाश उपाध्याय, प्रशासनिक अधिकारी शशीप्रकाश उपाध्याय, आनंद कुमार, पूनम दूबे, आशीष कुमार सिंह,प्रदीप सिंह, बृजकांत, प्रायजीत सैनी, राजेन्द्र प्रसाद, अमित कुमार, फहीम अहमद, आनंद कुमार श्रीवास्तव, अजम उपाध्याय, राहुल कमाल, आसिफ, सुशील श्रीवास्तव, चंद्रकांत समेत अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
चंदौली -चन्द्रभूषण प्रधान बने वाराणसी मंडल के मंडल मंत्री,कलेक्ट्रेट सभागार में हुआ सम्मान..
