चंदौली। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत दर्जी ट्रेड में आवेदन करने वाले उन अभ्यर्थियों के लिए राहत की खबर है, जिनका किसी कारणवश साक्षात्कार छूट गया था। विभाग ने ऐसे अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए एक और अवसर दिया है।उपायुक्त उद्योग उदय प्रकाश पासवान ने बताया कि योजना के तहत 31 अगस्त 2026 तक प्राप्त आवेदन-पत्रों में से साक्षात्कार से वंचित अभ्यर्थियों का दोबारा इंटरव्यू 22 सितंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह छूटे हुए अभ्यर्थियों के लिए अंतिम अवसर है।विभाग के अनुसार, साक्षात्कार 22 सितंबर को सुबह 10:30 बजे से जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र, चंदौली परिसर में होगा। अभ्यर्थियों को निर्धारित समय पर अपने आवश्यक मूल दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना होगा।साक्षात्कार के दौरान ग्राम प्रधान, नगर पंचायत अध्यक्ष अथवा नगर पालिका/नगर निगम के संबंधित वार्ड सदस्य द्वारा जारी पारंपरिक रूप से दर्जी कारीगर होने का प्रमाण पत्र और आधार कार्ड की मूल प्रति साथ लाना अनिवार्य है।उपायुक्त उद्योग उदय प्रकाश पासवान ने संबंधित पात्र अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि और समय पर आवश्यक अभिलेखों के साथ पहुंचकर साक्षात्कार की प्रक्रिया पूरी करें।
