चंदौली के मुगलसराय थाना क्षेत्र में हनुमान मंदिर की दान पेटी चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई दान पेटी और उसमें रखी पूरी ₹865 की नकदी बरामद की है।मामला महावलपुर स्थित हनुमान मंदिर का है, जहां दान पेटी चोरी होने की सूचना पुलिस को दी गई थी। स्थानीय लोगों ने दान पेटी लेकर जा रहे दो संदिग्धों को दौड़ाकर पकड़ लिया था। पूछताछ में दोनों ने मंदिर से दान पेटी चोरी करने की बात स्वीकार की।मामले में मुगलसराय थाने पर मुकदमा संख्या 479/2026, धारा 305(a)/317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को दुल्हीपुर से गिरफ्तार किया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हैदर अब्बास (19 वर्ष) निवासी महावलपुर और साहिल उर्फ सादिक (21 वर्ष) निवासी दुल्हीपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने चोरी की गई एक दान पेटी और उसमें रखे ₹1, ₹2, ₹5, ₹10 व ₹20 के सिक्के एवं नोट समेत कुल ₹865 बरामद किए हैं।कार्रवाई थानाध्यक्ष मुगलसराय अर्जुन सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक संजय कुमार सिंह व पुलिस टीम ने की।
