चंदौली। बबुरी थाना क्षेत्र के हसनपुर-कम्हरिया में शारदीय नवरात्रि को लेकर दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। त्रिपुर सुंदरी महाशक्तेश्वरी मंदिर, कम्हरिया परिसर में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से दुर्गा पूजा समिति की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। समिति के प्रबंधक की जिम्मेदारी वरिष्ठ समाजसेवी एवं पत्रकार रविशंकर मिश्रा को सौंपी गई, जबकि रामचंद्र प्रसाद को अध्यक्ष बनाया गया।कार्यकारिणी में विकास को उपाध्यक्ष, शंकर जायसवाल को महामंत्री, राजन गुप्ता को मंत्री तथा अभिषेक जायसवाल को उपमंत्री की जिम्मेदारी दी गई। वहीं जयप्रकाश को संरक्षक और बाबूनंदन शर्मा को आय-व्यय निरीक्षक बनाया गया। इसके अलावा अन्य सदस्यों को भी अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं।बैठक में निर्णय लिया गया कि शारदीय नवरात्रि के अवसर पर चार दिवसीय दुर्गा पूजा महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। मंदिर परिसर को आकर्षक लाइटों और फूलों से सजाया जाएगा। महोत्सव के दौरान मां दुर्गा का भव्य श्रृंगार, प्रतिदिन आरती, भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल, प्रसाद, बैरिकेडिंग और सुरक्षा की विशेष व्यवस्था की जाएगी। महिलाओं और बुजुर्गों के लिए अलग से दर्शन व्यवस्था रहेगी। प्रबंधक रविशंकर मिश्रा ने कहा कि महोत्सव धार्मिक आयोजन के साथ सामाजिक एकता और सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करने का माध्यम भी बनेगा।
