चंदौली। सेवा संकल्प यात्रा के तहत वडनगर से चंदौली पहुंची यात्रा का तिवारीपुर, नौगढ़ एवं चकिया क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साह और उमंग के साथ भव्य स्वागत किया। जिला अध्यक्ष काशीनाथ सिंह की अध्यक्षता में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने शामिल होकर यात्रा का अभिनंदन किया।कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं, ढोल-नगाड़ों और नारों के साथ यात्रा का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल नजर आया। स्वागत कार्यक्रम में चकिया विधायक कैलाश आचार्य, नौगढ़ प्रमुख सुजीत कुमार सिंह सहित पार्टी के विभिन्न पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ एवं कनिष्ठ कार्यकर्ता तथा क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे।जिला अध्यक्ष काशीनाथ सिंह ने कार्यकर्ताओं की सहभागिता के लिए आभार जताते हुए कहा कि सेवा संकल्प यात्रा संगठन के कार्यकर्ताओं की एकजुटता, समर्पण और सेवा भावना का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से संगठन को और मजबूती मिलेगी।स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में नागरिकों और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही। तिवारीपुर, नौगढ़ और चकिया क्षेत्र में हुए स्वागत ने कार्यक्रम को भव्य रूप दिया।
