चंदौली। मिशन शक्ति फेज-5 (द्वितीय चरण) के तहत थाना बलुआ पुलिस ने महिलाओं एवं बालिकाओं पर अश्लील टिप्पणी और अश्लील इशारे करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 7 अक्टूबर 2026 को मिशन शक्ति टीम ने खंडवारी देवी इंटर कॉलेज, चहनियां के पास कार्रवाई करते हुए श्रेयश गुप्ता पुत्र पप्पू गुप्ता, निवासी चहनियां, थाना बलुआ, उम्र करीब 20 वर्ष को गिरफ्तार किया।पुलिस ने बताया कि आरोपी महिलाओं एवं बालिकाओं को देखकर अश्लील टिप्पणी और इशारे कर रहा था। गिरफ्तारी के बाद थाना बलुआ में मु0अ0सं0-296/2026, धारा 296 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रामप्रकाश यादव, कांस्टेबल शिवम तिवारी, सचिन त्रिपाठी, महिला कांस्टेबल अनामिका और दिव्या सिंह शामिल रहीं।
