चंदौली -धानापुर में 20 से 24 अक्टूबर तक होगी श्रीराम कथा,अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक राजन जी महाराज का होगा आगमन…

चंदौली। शहीदों की धरती धानापुर में आगामी 20 से 24 अक्टूबर तक पांच दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन सैयदराजा विधायक सुशील सिंह के सौजन्य से किया जाएगा। कथा में अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक राजन जी महाराज श्रद्धालुओं को भगवान श्रीराम के जीवन, आदर्शों और मर्यादा से जुड़े प्रसंगों का रसपान कराएंगे। आयोजन को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।बुधवार को सदर विकासखंड स्थित कैंप कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत में विधायक सुशील सिंह ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम सभी के आदर्श हैं। उनके जीवन से सत्य, त्याग, कर्तव्य, मर्यादा और संस्कारों की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक राजन जी महाराज का चंदौली जनपद की धरती पर पहली बार आगमन हो रहा है। ऐसे में धानापुर में आयोजित श्रीराम कथा श्रद्धालुओं के लिए विशेष अवसर होगी।उन्होंने जनपदवासियों से परिवार के साथ अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर 20 से 24 अक्टूबर तक कथा का श्रवण करने की अपील की। विधायक ने कहा कि भगवान श्रीराम के आदर्शों को जीवन में उतारने से समाज में संस्कार, सद्भाव और आपसी भाईचारा मजबूत होगा।पत्रकारों से बातचीत के दौरान विधायक ने राजनीतिक मुद्दों पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव में पराजय के बाद सत्ता पक्ष के खिलाफ तरह-तरह के आरोप लगाए जाते हैं। निर्वाचन आयोग को लेकर इंडिया गठबंधन के आरोपों पर उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग एक संवैधानिक संस्था है और लोकतांत्रिक संस्थाओं की गरिमा एवं विश्वसनीयता बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles