चंदौली। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के आगामी चुनाव को लेकर आजाद अधिकार सेना ने वाराणसी खंड के स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों से दो प्रत्याशियों को समर्थन देने की घोषणा की है। संगठन के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रवक्ता डॉ. नूतन ठाकुर की ओर से 14 अक्टूबर 2026 को जारी पत्र में इसकी जानकारी दी गई।घोषणा के अनुसार, वाराणसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से पंकज कुमार सिंह ‘डब्ल्यू’ तथा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से संजय राय प्रियदर्शी को संगठन का समर्थन प्राप्त हुआ है। पत्र के मुताबिक, पंकज कुमार सिंह ‘डब्ल्यू’ वाराणसी निवासी हैं और के. टीवी न्यूज (K.TV News) के प्रबंध निदेशक हैं। वहीं, संजय राय प्रियदर्शी वाराणसी निवासी शिक्षाविद् हैं।आजाद अधिकार सेना के चंदौली जिला प्रभारी अजीत प्रताप सिंह ने जनपद के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संगठन के निर्णय को संबंधित मतदाताओं तक पहुंचाने की अपील की। उन्होंने दोनों प्रत्याशियों के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक सहयोग देने तथा संगठन के निर्णय के अनुरूप एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।
